रासेयो शास अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के स्वयंसेवक नीलकमल की गणतंत्र दिवस परेड शिविर से सकुशल वापसी 

0
49

रासेयो शास अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के स्वयंसेवक नीलकमल की गणतंत्र दिवस परेड शिविर से सकुशल वापसी

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के युवा स्वयंसेवक नीलकमल राम ने राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लिया और 26 जनवरी 2026 को कर्तव्यपथ पर हुए परेड प्रदर्शन में भाग लिया और एक माह उपरांत सकुशल अपने गृह लौटा।

गणतंत्र दिवस 2026 में कर्तव्यपथ पर सफलतापूर्वक परेड कर स्वयंसेवक नीलकमल राम ने महाविद्यालय तथा पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया। विगत छः महीनों के अथक परिश्रम के उपरांत नीलकमल का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हुआ, जिसमें एक माह के कड़े परीक्षण प्रक्रिया से गुज़रकर 148 के दल के शामिल हुआ और गौरव के साथ राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के पश्चात् सभी शिविरार्थियों को प्रतिदिन विभिन्न राष्ट्रीय धरोहरों का प्रत्यक्ष दर्शन कराया गया तथा माननीय राष्ट्रपति जी तथा माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रत्यक्ष भेंट का भी अवसर प्राप्त हुआ।

नीलकमल के इस गौरवपूर्ण कृत्य के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम. आर. खान ने उसे शुभकामनाएं दी और कहा कि वह इसी तरह भविष्य में और भी नई उपलब्धियों को प्राप्त करे । रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रशांत साहू जी तथा डॉ शशिबाला किंडो जी ने भी नीलकमल राम को शाबाशी दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ डी एस रघुवंशी , रासेयो सीएसवीटीयू ने भी नीलकमल को शुभकामनाएं दी और उसकी इस उपलब्धि पर गौरव महसूस किया।

स्वयंसेवक नीलकमल राम पिता श्री लल्लू राम ग्राम कुटुमा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ का निवासी है वर्तमान में ये बी. टेक. तृतीय वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग का छात्र है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here