अमेरिकी नक्शे में PoK भारत का हिस्सा, पाकिस्तान को लगा करारा झटका

0
41

वाशिंगटन/नई दिल्ली 

 

अमेरिका के साथ लंबे समय से अटके भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनने के बाद एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) द्वारा जारी एक आधिकारिक पोस्ट में भारत का नक्शा साझा किया गया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया है। इस नक्शे को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।

दरअसल, ट्रेड डील की सहमति के बाद यूएसटीआर ने अमेरिकी उत्पादों की भारत जैसे नए बाजारों तक पहुंच को दर्शाने के लिए एक ग्राफिक साझा किया। इस ग्राफिक में भारत का पूरा नक्शा स्पष्ट रूप से सीमांकित है, जिसमें उत्तरी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र, यानी PoK को भी भारत के अंतर्गत दर्शाया गया है।

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इस तथ्य को लेकर पाकिस्तान लंबे समय से प्रोपेगैंडा फैलाता रहा है। हालांकि, अमेरिका के इस आधिकारिक नक्शे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के पक्ष को मजबूती मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम न सिर्फ भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि पाकिस्तान के उस दावे को भी कमजोर करता है, जिसके जरिए वह कश्मीर मुद्दे पर वैश्विक भ्रम फैलाने की कोशिश करता रहा है। ट्रेड डील के साथ जारी यह नक्शा कूटनीतिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here