टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में नेपाल को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

0
27

नई दिल्ली ।टी-20 विश्व कप 2026 का 5वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नेपाल क्रिकेट टीम को 4 रन से हरा दिया।इसी के साथ उसने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। नेपाल की टीम ने आखिरी गेंद तक इंग्लैंड को टक्कर दी।पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 184/7 का स्कोर बनाया था।जवाब में नेपाल 180/6 का स्कोर बना पाई। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में दीपेंद्र ने बल्लेबाजी में भी अपना दमखम दिखाया और 44 रन बना दिए।कप्तान रोहित पौडेल ने 39 रन बनाए।आखिरी ओवरों में लोकेश बाम (39) ने पूरा मुकाबला बदलकर रख दिया। आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए थे, लेकिन वह बड़ा शॉट नहीं खेल पाए।ब्रूक ने 32 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 165.62 की रही।बेथेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 157.14 की रही।इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 45 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई।इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटकों से इन दोनों बल्लेबाजों ने ही उबारा।

ब्रूक के बल्ले से निकला यह छठा अर्धशतक रहा। बेथेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।ब्रूक ने 56 मुकाबले खेले हैं और इसकी 48 पारियों में 31.13 की औसत से 1,121 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 153.14 की है।बेथेल ने अब तक 24 मुकाबले खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 27.76 की औसत और 149.36 की स्ट्राइक रेट से 472 रन बनाने में सफल रहे हैं।विल जैक्स ने आखिरी ओवरों में इंग्लैंड के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों में 39 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 216.67 की रही। जोस बटलर ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए।

बटलर टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है।इस खिलाड़ी ने 31 विश्व कप के मुकाबलों में 1,016 रन बनाए थे।बटलर के आगे अब सिर्फ रोहित शर्मा (1,220 रन) और विराट कोहली ( 1,292 रन) हैं।इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 35 पारियों में 1,039 रन बनाने में सफल रहे हैं।

नेपाल के कप्तान रोहित ने 34 गेंदों का सामना किया और 39 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छ्क्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 114.71 की रही।दीपेंद्र ने सिर्फ 29 गेंदों का सामना किया और 44 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 151.72 की रही।लोकेश ने 20 गेंदों में 39 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छ्क्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 195 की रही।सैम कर्रन ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च कर 1 विकेट लिए। कर्रन ने आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। लियाम डॉसन ने 21 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स को 1-1 सफलता मिली।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here