बिलाईगढ़ विकासखंड बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संघ द्वारा संगठन के दिवंगत सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहयोग देने की परंपरा निभाई जा रही है। संघ के नियमों के अनुसार किसी भी सदस्य के निधन के बाद उनके परिजनों को 21,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इसी क्रम में प्राथमिक शाला दर्रा, ब्लाक बिलाईगढ़ में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ रहे स्वर्गीय बुद्धेश्वर प्रसाद साहू के निधन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री साहू को संघ की ओर से सहयोग राशि सौंपी गई।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष यादराम हिरवानी, सचिव पूरंदर सिंह दीक्षित, उपाध्यक्ष बैसाखू राम साहू एवं देवचरण जायसवाल उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू की भी उपस्थिति रही।
संघ के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में सहयोग राशि की राशि बढ़ाई जाएगी तथा इस तरह की सहयोगी पहल में शामिल सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। संघ ने कहा कि कठिन समय में साथियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।























