तेज रफ्तार का कहर: ट्यूशन से लौट रहे छात्र की दर्दनाक मौत

0
57

जगदलपुर । शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बोधघाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र दक्ष पिल्लई की मौत हो गई। वह ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार आकाश नगर निवासी पवन पिल्लई का बेटा दक्ष कालीपुर स्थित हेम एकेडमी में कक्षा सातवीं का छात्र था। शाम करीब 5:45 बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ एलआईसी रोड से गुजर रहा था। माहरा समाज भवन के पास धरमपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दक्ष सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दक्ष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने शहर में बेलगाम रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here