रायसेन— ईद, नवरात्रि और रामनवमी के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्च

0
11

आगामी त्योहार ईद, नवरात्रि और रामनवमी को देखते हुए शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च में एसडीओपी नीलम चौधरी, एसडीएम मनीष शर्मा, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल और यातायात प्रभारी लता मालवीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह मार्च कोतवाली थाना से शुरू होकर महामाया चौक, मुख्य बाजार, इंडियन चौराहा होते हुए पुरानी बस्ती तक निकाला गया। मार्च के दौरान सबसे आगे पुलिस वाहन सायरन बजाते हुए चल रहे थे, जबकि उनके पीछे पुलिसकर्मी कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।

इस दौरान प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की भी अपील की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here