चलती कार में लगी आग, आमानाका ओवरब्रिज पर टला बड़ा हादसा

0
25

रायपुर राजधानी के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here