बालोद में वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा, 2 महिलाओं की मौत, 18 घायल

0
14

बालोद जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरमरा गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं और बताया जा रहा है कि इनमें से 12 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पददेटोला गांव के करीब 20 ग्रामीण एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान टोला मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here