
सूरजपुर। जिले में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना
यह स्वतंत्र भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें—
✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
- प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा जुटाएंगे
- डेटा संग्रह 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा
स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध
- नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे
- 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक वेब पोर्टल खुला रहेगा
दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- पहला चरण – मकान सूचीकरण और आवास गणना
- 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी
- दूसरा चरण – जनसंख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी
प्रगणकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान—
- मोबाइल ऐप इंस्टॉल और उपयोग की जानकारी
- लॉगिन प्रक्रिया और डेटा एंट्री
- जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण अवधारणाएं
- क्षेत्र का नक्शा तैयार करने के निर्देश
साथ ही, सुपरवाइजरों को प्रगणकों के कार्य की निगरानी और सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सहयोग करें।



















