
रायपुर
छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया जारी है। अब तक राज्य में लगभग 14 हजार नागरिक इस प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं।
✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
कैसे होती है स्व-गणना
- नागरिक पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करते हैं
- ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाता है
- इसके बाद परिवार का मुखिया आवश्यक जानकारी दर्ज करता है
- प्रक्रिया पूर्ण होने पर डिजिटल संदर्भ संख्या प्राप्त होती है
यह संदर्भ संख्या भविष्य में सत्यापन के समय प्रगणकों को दिखानी होगी, जिससे डेटा मिलान तेज और त्रुटिरहित हो सके।
महत्वपूर्ण तिथियां
- स्व-गणना की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल
- मकान सूचीकरण एवं गणना: 1 मई से 30 मई
बड़ी टीम तैनात
जनगणना कार्य के लिए राज्य सरकार ने 62 हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तैनात की है।
सहायता और गोपनीयता
- नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन (1855) जारी
- सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी
यह डिजिटल पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



















