राजनांदगांव में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत से भरा हाईवा जब्त

0
770

राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पाटेकोहरा चेकपोस्ट के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक हाईवा को जब्त किया गया है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के तहत नायब तहसीलदार राजेश नेताम ने जांच के दौरान हाईवा (सीजी 08 बीडी 5999) को रोका, जो चारामा (कांकेर) से रेत लेकर आ रहा था। जांच में वाहन चालक हेमचंद से आवश्यक दस्तावेज और पीट पास मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कार्रवाई की मुख्य बातें

  • बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते पकड़ा गया हाईवा
  • वाहन और रेत को मौके पर ही जब्त किया गया
  • जब्त वाहन को थाना चिचोला के सुपुर्द किया गया

प्रशासन का कहना है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here