
तिरुमाला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को अपने परिवार के साथ तिरुमाला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद हुआ है।
भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के किए दर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ने तिरुमाला मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पहले भी कर चुके हैं धार्मिक दौरे
इससे पहले 9 मार्च को ज्ञानेश कुमार ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।
उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग राज्य में हिंसा मुक्त और दबाव मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बेलूर मठ भी पहुंचे थे सीईसी
10 मार्च को उन्होंने हावड़ा स्थित बेलूर मठ का भी दौरा किया था। वहां उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव और हिंसा के चुनाव कराने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की तपोभूमि बेलूर मठ में आशीर्वाद लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की बात कही थी।



















