एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चमकी राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव, जीते रजत और कांस्य पदक

0
222

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 53 किलोग्राम वर्ग में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके दमदार खेल की बदौलत भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने ज्ञानेश्वरी यादव को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता प्रदेश के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि से राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here