कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के 5 बड़े फैसले जिन्होंने बदल दिया टीवी का इतिहास

0
125

मुंबई भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की ‘कंटेंट क्वीन’ एकता कपूर ने छोटे पर्दे को ऐसे कई यादगार पल दिए, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली। उनके जन्मदिन से पहले एक नजर उन 5 बड़े फैसलों और आइकॉनिक मोमेंट्स पर, जिन्होंने भारतीय टीवी की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया।

1. कोमोलिका की बिंदी बनी फैशन ट्रेंड

कसौटी जिंदगी की में उर्वशी ढोलकिया  द्वारा निभाया गया कोमोलिका का किरदार भारतीय टीवी के सबसे चर्चित किरदारों में शामिल हो गया। उनकी स्टाइलिश बिंदी, ड्रामैटिक एंट्री और खास बैकग्राउंड म्यूजिक ने ऐसा क्रेज बनाया कि टीवी की हर विलेन में कोमोलिका की झलक दिखाई देने लगी।

2. मिहिर की मौत ने देशभर को चौंकाया

क्योंकि सास भी कभी बहु थी में मिहिर विरानी की मौत टीवी इतिहास के सबसे बड़े ट्विस्ट्स में गिनी जाती है। दर्शकों ने इस एपिसोड पर भावनात्मक प्रतिक्रिया दी और देशभर में मिहिर को वापस लाने की मांग उठने लगी। आखिरकार मेकर्स को किरदार की वापसी करनी पड़ी।

3. तुलसी ने अपने ही बेटे को मारी गोली

तुलसी विरानी द्वारा अंश को गोली मारने वाला सीन भारतीय टेलीविजन का सबसे साहसी और चर्चित मोमेंट माना जाता है। इस ट्विस्ट ने साबित किया कि डेली सोप्स भी गंभीर और जटिल कहानियां दिखा सकते हैं।

4. ऑफिस रोमांस को बनाया लोकप्रिय

कुटुंब और कहीं तो होगा जैसे शोज़ के जरिए एकता कपूर ने टीवी पर ऑफिस रोमांस का नया ट्रेंड शुरू किया। इन कहानियों ने युवाओं के बीच वर्कप्लेस लव स्टोरीज़ को बेहद लोकप्रिय बना दिया।

5. ‘नागिन’ ने रचा नया इतिहास

नागिन में मौनी रॉय के इच्छाधारी नागिन अवतार ने टीवी इंडस्ट्री में सुपरनेचुरल कंटेंट का नया दौर शुरू किया। उनका लुक, ग्लैमरस साड़ियां और आई मेकअप उस समय बड़ा फैशन ट्रेंड बन गया।

भारतीय टीवी की सबसे प्रभावशाली निर्माता

दशकों बाद भी एकता कपूर भारतीय टेलीविजन की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाती हैं। उनके बनाए किरदार, डायलॉग्स और ड्रामैटिक ट्विस्ट आज भी दर्शकों की यादों का हिस्सा हैं। उन्होंने सिर्फ टीवी शो नहीं बनाए, बल्कि भारतीय पॉप कल्चर को नई पहचान दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here