रायपुर में कबाड़ी और यार्ड संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
12

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में खमतराई, गुढ़ियारी और उरला थाना क्षेत्रों में कबाड़ी दुकानों और यार्डों की जांच की गई। इस दौरान छह कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोहे का कबाड़, सरिया और अन्य सामान जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान करीब 38 हजार रुपये मूल्य का लोहे का कबाड़ और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने सभी कबाड़ी संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि चोरी का माल खरीदने या बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई

  • रावांभाठा स्थित विजय टंडन की दुकान से लोहे का पाइप, तार और स्क्रैप जब्त।
  • अवध राम नवरंगे की दुकान से भी लोहे का कबाड़ बरामद।
  • गुढ़ियारी में गिरधारी साहू और आदर्श गोयल के यार्ड से स्क्रैप और लोहे का सामान जब्त किया गया।
  • उरला क्षेत्र में मेटल पार्क स्थित रमन के कबाड़ी यार्ड से सरिया और पाइप बरामद हुए।
  • सरोरा स्थित एसएल ट्रेडर्स से भी लोहे का पाइप जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी के सामान की खरीद-बिक्री रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी कबाड़ी संचालकों को संदिग्ध सामान मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here