
रायपुर। राजधानी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रविवार को “ऑपरेशन कालचक्र-03” के तहत व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। उत्तर ज़ोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त, वारंटों की तामील, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान थाना गुढ़ियारी, उरला, खमतराई, पंडरी, खम्हारडीह एवं चौकी रामनगर की संयुक्त पुलिस टीमों ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान संचालित किया। इस दौरान कुल 109 वारंटों की तामील की गई, जिनमें 23 स्थायी वारंट, 31 गिरफ्तारी वारंट और 55 जमानतीय वारंट शामिल हैं।
पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 08 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें एनडीपीएस एक्ट का एक फरार आरोपित भी शामिल है। इसके अतिरिक्त प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।
अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत 50 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों, आदतन अपराधियों तथा चाकूबाज़ों की सघन जाँच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 30 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम तथा 03 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और निगरानीशुदा बदमाशों की जाँच-पड़ताल कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सख्त चेतावनी भी दी गई।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। कानून-व्यवस्था भंग करने, अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने अथवा आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
View this post on Instagram
1 जून को प्रकृति का प्रहार! भारी बारिश, आंधी और ओलों को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट
बालोद में मौत का साया: रोज मर रहे दर्जनों चमगादड़, जांच के लिए भोपाल भेजे गए नमूने
मलबे में दबी ज़िंदगी: दिल्ली में चार मंज़िला इमारत ढही, दो की मौत, कई घायल



















