
डूमर तालाब के पास खुलेआम कर रहा था धमकाने की कोशिश, पुलिस ने मौके से दबोचा
रायपुर आमानाका थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार लोहे की तलवार भी बरामद की गई है।
डूमर तालाब के पास फैला रहा था खौफ
पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि पुराना आमानाका स्थित डूमर तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी में मिली धारदार तलवार
गवाहों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- भानू प्रसाद बारले (29 वर्ष)
- निवासी – सोनडोंगरी, कबीर नगर क्षेत्र, रायपुर


















