
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने महिला-नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का काम किया है।
महिलाओं के लिए खुले नए अवसर
सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी नए अवसरों के द्वार खोल रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रही है।
हर क्षेत्र में बढ़ी भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन, उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवास, खेल, विज्ञान और सुशासन जैसे क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और देश के विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं।
महिला-नेतृत्व विकास पर जोर
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की अगुआ बनाना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।


















