
रायपुर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बलरामपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया है।
ग्राम दुप्पी में हुई कार्रवाई
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. साहू के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुप्पी में की गई।
7 लीटर महुआ शराब और 45 किलो लाहन बरामद
छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 7 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब और 45 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
आरोपी पर मामला दर्ज
जब्त सामग्री के साथ आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अभियान रहेगा जारी
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले और प्रदेश में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच और दबिश जारी रहेगी।
नागरिकों से अपील
विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि नशामुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।


















