विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

0
144

रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम नेउरगांव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना की सराहना की।

हर घर से मिला सहयोग

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरणीय बनाने के लिए ग्रामीणों का यह प्रयास पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि स्मारक निर्माण की शुरुआत उनकी विधायक निधि से दिए गए 3.50 लाख रुपये से हुई थी।

इसके बाद ग्रामीणों ने इसे जनभागीदारी का रूप देते हुए हर घर से सहयोग जुटाया और लगभग 10 लाख रुपये की लागत से शहीद स्मारक का निर्माण कराया।

नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

विजय शर्मा ने कहा कि यह स्मारक केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और समाज के प्रति अपने दायित्व समझने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here