7.33 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

0
100

रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.330 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक कांपा रेलवे फाटक के पास गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष गुप्ता बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बैग में रखा 7.330 किलोग्राम अवैध गांजा, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 120 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी मनीष गुप्ता (21 वर्ष) मूल रूप से महराजगंज, उत्तर प्रदेश का निवासी है। वर्तमान में वह सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली (गुजरात) में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here