
अंबिकापुर /जशपुरनगर सरगुजा संभाग के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 11 से अधिक निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में क्वालिटी सर्विस, वेदांत स्किल, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, आश्रव फाउंडेशन, सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), यूनिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, वीसी इंस्टीट्यूट और टीवीएस सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी।
इन कंपनियों में क्वालिटी इंस्पेक्टर, होटल मैनेजमेंट स्टाफ, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, एचआर एग्जीक्यूटिव, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टेली कॉलर, मार्केटिंग मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेनी प्रोडक्शन और ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा धारकों के साथ-साथ कुछ पदों के लिए अशिक्षित अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। पद और योग्यता के अनुसार वेतन 6,500 रुपये से 35,800 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।
इच्छुक युवा-युवतियों से अपील की गई है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने के लिए समय रहते ऑनलाइन पंजीयन करा लें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

















