
नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से घर-घर जाकर गणना की जाएगी। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा साझा की।
बैठक में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र लोगों के नाम हटाना है।
बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

















