डॉ. आशा लकड़ा 2 से 4 जुलाई तक जशपुर दौरे पर रहेंगी, 3 जुलाई को समीक्षा बैठक

0
3
Nby

जशपुरनगर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजातियों के लिए लागू संवैधानिक सुरक्षा प्रावधानों तथा कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी।

भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जनजातियों के हित में संचालित योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और संवैधानिक प्रावधानों के पालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here