डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

0
6

कोंडागांव महिला एवं बाल विकास विभाग की उप संचालक श्रुति निर्मलकर ने सखी वन स्टॉप सेंटर, कोंडागांव का गहन निरीक्षण कर केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं और सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकरणों और पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्रुति निर्मलकर ने घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, रात्रि आश्रय, विवाह विच्छेद और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रचार-प्रसार गतिविधियों की भी जानकारी ली।

डिप्टी डायरेक्टर ने काउंसलिंग रूम, आश्रय कक्ष और रसोईघर सहित केंद्र के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने केंद्र प्रशासक, काउंसलर, कार्यालय सहायक और संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान) से मुलाकात कर कार्यप्रणाली को समझा।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने सखी केंद्र की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओें की सहायता और सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता तथा प्रभावी कार्यशैली बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह केंद्र जिले में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही सखी केंद्र के नव-निर्मित भवन का अवलोकन कर उसकी सराहना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here