भुवनेश्वर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 26 जून से चलेगी स्पेशल ट्रेन

0
6
Nby

 

रायपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुवनेश्वर और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 26 जून से संचालित होगी।

जानकारी के अनुसार, स्पेशल ट्रेन 26 जून को भुवनेश्वर से रवाना होगी और 28 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का ठहराव रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और यात्रा संबंधी जानकारी पहले से प्राप्त करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here