इंस्टाग्राम पर नाबालिग को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
12

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए एक नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुल​िस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने युवती के निजी फोटो अपने पास हासिल कर लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सोहेब सिद्दीकी, निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा सके। साथ ही नागरिकों, विशेषकर अभिभावकों और युवाओं से सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here