बिलासपुर जिला महासचिव पद के लिए मनीष सिंह ने पेश की मजबूत दावेदारी

0
161

बिलासपुर जिला महासचिव पद के लिए मनीष सिंह ने पेश की मजबूत दावेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में बिलासपुर जिला महासचिव पद के लिए मनीष सिंह ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना है।
मनीष सिंह का कहना है कि युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना और संगठन को सक्रिय व सशक्त बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने युवा साथियों से समर्थन और सहयोग की अपील भी की।

“युवा मेरी ताकत, सेवा मेरा उद्देश्य, संगठन मजबूती हमारा

युवा मेरी ताकत, सेवा मेरा उद्देश्य, संगठन मजबूती हमारा संकल्प’ के संदेश के साथ मांगा साथियों का समर्थन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिलासपुर जिला महासचिव पद के लिए मनीष सिंह ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।
मनीष सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं और उनके अधिकारों की आवाज़ है। यदि उन्हें संगठन में जिम्मेदारी मिलती है, तो वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाना, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उनका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर दिलाना है।
मनीष सिंह ने युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्थन से बिलासपुर में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “युवा मेरी ताकत, सेवा मेरा उद्देश्य और संगठन की मजबूती हमारा संकल्प है।” इसी भावना के साथ उन्होंने संगठन के सभी साथियों से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपेक्षा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here