रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, 6 दिन में 209 वाहनों पर कार्रवाई

0
7

रायपुर यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर विशेष अभियान चलाते हुए 6 दिनों में 209 वाहनों पर कार्रवाई की है। इनमें 142 नाबालिग वाहन चालक और 67 क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहे स्कूल ऑटो शामिल हैं।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूलों के बाहर विशेष जांच की जा रही है। नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे दोपहिया वाहनों को जब्त किया जा रहा है, जबकि संबंधित अभिभावकों और वाहन मालिकों को यातायात कार्यालय बुलाकर काउंसलिंग दी जा रही है।

अभियान से पहले स्कूल प्राचार्यों के साथ बैठक कर नाबालिग छात्रों को वाहन चलाकर स्कूल आने से रोकने और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्कूल बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों तथा चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण भी कराए गए।

यातायात पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here