बीजापुर में जिले का पहला ‘ट्री एटीएम’ शुरू, घर-घर मुफ्त बांटे जाएंगे पौधे

0
15

बीजापुर पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में जिले का पहला ‘ट्री एटीएम’ शुरू किया गया है। वन विभाग ने इसे एनएच-63 पर एसपी बंगले के पास स्थापित किया है।

यह पहल ‘मोबाइल ट्री एटीएम’ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सुकमा, बस्तर और जशपुर जिलों में घर-घर जाकर फलदार और औषधीय पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य ‘एक पेड़ मां के नाम’ को जनआंदोलन का रूप देना है।

इस अवसर पर डीएवी स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां छात्रों को सीडबॉल निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here