दुष्कर्म केस के आरोपी ने जेल में की शादी, कोर्ट के आदेश पर संपन्न हुई रस्में

0
298

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक अनोखी शादी देखने को मिली। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी सुरेश सेठिया ने कोर्ट के आदेश के बाद अपनी प्रेमिका मनमती कश्यप से जेल परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।

जानकारी के अनुसार, करीब सात महीने पहले सुरेश सेठिया के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस दौरान मनमती लगातार उससे जेल में मिलने आती रही और बाद में दोनों ने शादी की इच्छा जताई।

न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को दुल्हन के परिजन, अधिवक्ता और जेल प्रशासन की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। जेल प्रशासन ने वर पक्ष की सभी रस्में निभाईं।

अधिवक्ता अवधेश झा ने बताया कि शादी के बावजूद आरोपी के खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी और मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार होगी।

जेल प्रशासन के अनुसार, बस्तर संभाग में जेल परिसर में यह दूसरी शादी है। इससे पहले वर्ष 2011 में भी इसी तरह एक कैदी का विवाह जेल में कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here