27 की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, नींद में थमी सांसें

0
17

मुंबई  फिल्मी जगत से दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की। परिवार के मुताबिक, 15 जुलाई की सुबह नींद में ही उनका निधन हो गया था, हालांकि इसकी जानकारी प्रशंसकों को बाद में दी गई।

नींद में हुआ निधन

परिवार की ओर से जारी पोस्ट में बताया गया कि अनन्या ने 15 जुलाई की सुबह सोते हुए अंतिम सांस ली। परिवार ने कहा कि इस दुखद खबर को साझा करना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

22 अक्टूबर 1998 को मुंबई में जन्मीं अनन्या राज ने हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय सिनेमा में भी काम किया था। उन्होंने 2016 में फिल्म ‘7 Hours to Go’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘Thaggede Le’ और तीन भाषाओं में बनी ‘Madrasi Gang’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। अनन्या ने टी-सीरीज, जी म्यूजिक और टाइम्स म्यूजिक के कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।

लंबे समय से परेशानियों से जूझ रही थीं

परिवार के अनुसार, अनन्या पिछले एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रही थीं। परिवार ने बताया कि उन्होंने इन चुनौतियों का मजबूती से सामना किया और आखिरी समय तक उनका हौसला कायम रहा।

परिवार ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनन्या की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही इस मुश्किल समय में परिवार की निजता और शांति का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here