
Nasha Mukt Bharat Abhiyaan के छह वर्ष पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिज्ञा कार्यक्रम में संस्थान की भागीदारी
रायपुर। नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित National Pledge Against Drug Abuse कार्यक्रम में Chhattisgarh Institute of Technology, Raipur (CGIT Raipur) ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के तहत संस्थान से जुड़े कुल 330 छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापकों, स्टॉफ सभी ने 18 अगस्त 2026 को नशा विरोधी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा ली।
प्रतिज्ञा कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना है। CGIT रायपुर की भागीदारी इस दिशा में संस्थान की सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम अधिकारी, श्री प्रशांत साहू एवं डॉ. शशिबाला किंडो के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. श्वेता चौबे, विभागाध्यक्ष बेसिक साइंसेस एवं ह्यूमैनिटीज ने सभी को शपथ दिलाया। उक्त कार्यक्रम डॉ. एम. आर. खान के सानिध्य में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें डॉ. आर. एन. देवांगन, डॉ. विनीत शुक्ला, डॉ. जी. आर. बंजारे, श्री नोहर धीवर, डॉ.रचना रस्तोगी, श्री आशीष सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
CGIT रायपुर की इस सहभागिता में युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि नशामुक्त भारत के संदेश को युवा वर्ग तक पहुंचाने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।





















