इंडिया एआई मिशन के तहत एआई कोश पर नई दिल्ली में विशेष कार्यशाला आयोजित

0
5

नई दिल्ली इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय डेटासेट प्लेटफॉर्म ‘एआई कोश’ पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य भारत के डेटा इकोसिस्टम को मजबूत करना और जिम्मेदार डेटा उपयोग के जरिए एआई नवाचार को बढ़ावा देना रहा।

कार्यशाला का उद्घाटन सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने किया। उन्होंने उभरती एआई क्षमताओं को समर्थन देने के लिए देश के डेटा इकोसिस्टम को मजबूत करने और डेटा के जिम्मेदार इस्तेमाल की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर इंडिया एआई मिशन के सीईओ सौरभ विजय ने भारत की एआई क्षमताओं को आगे बढ़ाने में डेटा के रणनीतिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार और राष्ट्रीय विकास के लिए देश की डेटा संपत्तियों के महत्व को सामने लाना जरूरी है।

कार्यशाला के समापन सत्र में इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए डेटा के जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

मंत्रालय के अनुसार, यह कार्यशाला डेटा संरक्षकों, तकनीकी डेवलपर्स और संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत के डेटा इकोसिस्टम को मजबूत करने और बड़े पैमाने पर एआई आधारित नवाचार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here