
नई दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की जर्जर इमारतों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। हादसे के बगल स्थित जर्जर 13 नंबर इमारत को गिराने की कार्रवाई बुधवार से शुरू की जाएगी। इस इमारत को ध्वस्त करने का नोटिस एमसीडी पहले ही जारी कर चुका है।
इमारत को गिराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस (DFS), दिल्ली पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट समेत कई विभागों के अधिकारी और टीमें मौजूद रहेंगी।
प्रशासन का फोकस कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में किसी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने और सुरक्षित तरीके से जर्जर इमारत को हटाने पर रहेगा।
कैप्शन: सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन सख्त, जर्जर इमारत पर बुलडोजर एक्शन शुरू


















