प्रगति कॉलेज, रायपुर में शिक्षा विभाग के द्वारा जे. सी. आई. रायपुर नोबल के सहयोग से यूथ लीडरशिप विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन

0
536

प्रगति कॉलेज, चौबे कॉलोनी, रायपुर में शिक्षा विभाग के द्वारा जे. सी. आई. रायपुर नोबल के सहयोग से यूथ लीडरशिप विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन 

रायपुर -सेमीनार की शुरूवात डॉ. सौम्या नैयर, प्राचार्य, प्रगति कॉलेज, रायपुर के स्वागत भाषण से हुआ। अपने स्वागत उद्धबोधन में प्राचार्य महोदया ने कहा कि आज का युवा है कल का भविष्य है। एक शिक्षक समाज का सबसे बड़ा लीडर होता है, क्योंकि वह कक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने भावी शिक्षकों का नेतृत्व के गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

सेमीनार के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नेशनल ट्रेनर जे.सी.आई. के श्री जयेश पोमल तथा जे. सी.आई. के अध्यक्ष श्रीमती सुलभा पाण्डेय उपस्थित रही। मुख्य प्रशिक्षक श्री जयेश पोमल ने विद्यार्थियों को मेंटर और रोल मॉडल के अंतर को स्पष्ट किया। प्रभावी मेंटर के गुणों पर वर्षा की।

 साथ ही कुछ गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मेंटरशीप एकशन प्लान का समझाया। उन्होंने बी.एड एवं डी.एल.एड. के छात्र-छात्राओं को नेतृत्व के गुण, प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं व्यक्तित्व विकास पर विस्तृत मार्गदर्शन किया।

मंच का संचालन शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. गुंजन शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक श्रीमती उपासना श्रीवास्वत द्वारा किया गया।

इस सेमीनार के आयोजन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. एन. गजपाल, एडमिनिस्ट्रेटर सुश्री ज्योति ठाकुर, समस्त प्राध्यापकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here