पीथमपुर में नाइट्रोजन गैस के रिसीवर टैंक में धमाका, तीन मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

0
136
Nby

धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित इंडोरामा क्षेत्र की एक कंपनी में बुधवार सुबह नाइट्रोजन गैस के रिसीवर टैंक का निचला हिस्सा फटने से तेज धमाका हो गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

घटना सुबह करीब 11 बजे मित्तल कंपनी में हुई। टैंक के निचले हिस्से में अचानक धमाका होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल तीनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनाथ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

तकनीकी टीम कर रही जांच

धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here