छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

0
77

2026 में तीनों मौकों पर 5-5 दिन का अवकाश, पिछले सत्र के मुकाबले छुट्टियां हुईं कम



रायपुरछत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में वर्ष 2026 के दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।

दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी

दशहरा के मौके पर स्कूलों में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक अवकाश रहेगा। यानी विद्यार्थियों को लगातार पांच दिन छुट्टी मिलेगी।

दीपावली पर भी 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश निर्धारित किया गया है। इस दौरान भी स्कूल पांच दिनों तक बंद रहेंगे।

दिसंबर में मिलेगा शीतकालीन अवकाश

साल के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन छुट्टी मिलेगी। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश रहेगा।

पिछले सत्र में मिली थी 18 दिन की छुट्टी

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 18 दिन निर्धारित किए गए थे। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक था।

इस तरह पिछले सत्र के मुकाबले 2026 में इन तीनों अवसरों पर छुट्टियों की कुल संख्या घटकर 15 दिन रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here