रंग संगीत – चैप्टर 6: कविता और संगीत की सुरमयी शाम आज रायपुर में

0
104

रंग संगीत – चैप्टर 6: कविता और संगीत की सुरमयी शाम आज रायपुर में

रायपुर। साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए आज, 4 अक्टूबर को रायपुर में ‘रंग संगीत – चैप्टर 6’ का आयोजन किया जा रहा है। संगीत और साहित्य को समर्पित इस एक दिवसीय उत्सव में नवोदित, परिचित और चुनिंदा लोकप्रिय काव्य साधकों एवं कलाकारों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशुद्ध कविता और मिट्टी से जुड़े संगीत के माध्यम से साहित्य एवं कला की आत्मीय अनुभूति प्रदान करना है। यह आयोजन आज रविवार को शाम 5:45 बजे से मैरीगोल्ड – मोती महल बैंक्वेट, वीआईपी चौक, तेलीबांधा, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कविता और संगीत के संगम के साथ कला प्रेमियों को एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम की जानकारी:

आयोजन: रंग संगीत – चैप्टर 6

तिथि: 4 अक्टूबर 2026, रविवार

समय: शाम 5:45 बजे से

स्थान: मैरीगोल्ड – मोती महल बैंक्वेट, वीआईपी चौक, तेलीबांधा, रायपुर(छत्तीसगढ़)

श्री आशीष राज सिंघानिया ‘तन्हा’ कवि, साहित्यकार

आयोजक श्री आशीष राज सिंघानिया जी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ‘रंग संगीत’ का उद्देश्य साहित्य और संगीत के माध्यम से कला की विशुद्ध एवं आत्मीय अनुभूति को जन-जन तक पहुंचाना है। इस आयोजन में कविता की संवेदनशीलता, संगीत की मधुरता, नृत्य की अभिव्यक्ति और कला की सृजनात्मकता को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जहां विभिन्न विधाओं के साधक अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से दर्शकों से संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, विचारों और सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति है। कविता जहां शब्दों के माध्यम से मन की अनकही अनुभूतियों को स्वर देती है, वहीं संगीत उन्हीं भावनाओं को सुरों में पिरोकर हृदय तक पहुंचाता है। नृत्य भावों को देह की लय और मुद्राओं में अभिव्यक्त करता है, जबकि कला कल्पनाओं को ऐसा स्वरूप प्रदान करती है, जो समय और शब्दों की सीमाओं से परे जाकर अपनी छाप छोड़ता है।
‘रंग संगीत’ इसी रचनात्मक एकात्मता का उत्सव है, जहां शब्द सुरों से मिलेंगे, सुर लय में ढलेंगे और भाव भंगिमाओं के माध्यम से जीवंत होंगे। यह आयोजन न केवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगा, बल्कि साहित्य एवं कला प्रेमियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और रचनात्मकता के विविध रंगों का अनुभव करने का भी अवसर प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here