
मौसम विभाग ने आज 19 और 4 नवंबर को 15 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, रायपुर में भी शाम को हुई बारिश
रायपुर । चक्रवाती तूफान मुरासु का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश हुई।
दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट पर पहुंचा तूफान
जानकारी के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने मंगलवार सुबह दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट पर ओंगोल के पास, नेल्लोर और नरसापुर के बीच दस्तक दी। हालांकि, अब यह तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।
19 जिलों में आज येलो अलर्ट
मुरासु के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 19 जिलों और 4 नवंबर को 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
तूफान के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है।



















