गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, 25 लोग झुलसे; 15 जयपुर रेफर

0
106
Nby

बानसूर के बाढ़ मिलकपुर गांव में हुआ हादसा, एसएमएस अस्पताल में चार मरीजों की हालत गंभीर

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र स्थित बाढ़ मिलकपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद अचानक आग लग गई। हादसे में करीब 25 लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे 15 लोगों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का कोटपूतली और बानसूर के अस्पतालों में उपचार जारी है।

चार मरीज बर्न आईसीयू में भर्ती

एसएमएस अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. रश्मि कटारिया ने बताया कि हादसे में झुलसे चार मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बर्न आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here