राइजिंग स्टार्स एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगी दोनों टीमें

0
9
Nby

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने नेपाल को 306 रन से हराकर किया शानदार आगाज, पाकिस्तान ए के सामने होगी कड़ी चुनौती

नई दिल्ली । क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप में आज तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए का मुकाबला पाकिस्तान ए से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। ऐसे में दोनों की कोशिश अपनी जीत की लय बरकरार रखने और मुकाबले में दबदबा बनाने की होगी।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

नेपाल के खिलाफ भारत का धमाकेदार प्रदर्शन

इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार आगाज किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 26 रन पर सिमट गई। प्रिंस यादव ने पांच विकेट, जबकि हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

भारतीय बल्लेबाजी से पाकिस्तान को चुनौती

इंडिया ए की टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी पाकिस्तान ए के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here