मुख्यमंत्री साय ने 144 गांवों तक पहुंचने वाली ‘सेवा संवाद यात्रा’ का किया शुभारंभ

0
77

धरसींवा के ग्राम चरौदा में 27.53 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सिंचाई, सड़क और बिजली सुविधाओं का होगा विस्तार

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चरौदा में आयोजित कार्यक्रम में 27 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों से क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, विद्युत और ग्रामीण अधोसंरचना सुविधाओं का विस्तार होगा।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों तक पहुंचने वाली ‘सेवा संवाद यात्रा’ का भी शुभारंभ किया। इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के गांवों तक पहुंचकर लोगों से संवाद किया जाएगा।

गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गांवों का विकास और किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 27 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी, ग्रामीण सड़कों का विस्तार होगा और बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here