
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन, 29 नवंबर तक 11 खेल विधाओं में दमखम दिखाएंगे 2500 से अधिक खिलाड़ी
सरगुजा । संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का शुभारंभ 27 नवंबर से अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव करेंगे। आयोजन की अध्यक्षता मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।
29 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से 2500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
11 खेल विधाओं में होंगे मुकाबले
सरगुजा ओलंपिक के तहत कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संभाग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
















