कार में डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

0
186

कार में डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

 

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

दुर्ग –  डिप्टी कलेक्टर का धौंस दिखाकर युवती से अवैध वसूली के प्रयास का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निजी कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा ने अंजोरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसका पूर्व प्रेमी वैभव भारती ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया में अश्लील मैसेज भेज रहा था. इस पर पीड़ित युवती ने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया था.

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

बीती रात को पीड़िता जब कॉलेज के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तब उसके पास डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगी कार आकर रुकी. कार से वैभव भारती और उसका दोस्त प्रियम जैन उतरे और युवती से एक लाख रुपए की मांग करने लगी. रकम नहीं देने पर प्रेस संबंध का खुलासा करने के साथ जान से मारने की धमकी दी. युवक धमकी देकर निकल गए, वहीं घबराई पीड़िता ने तत्काल अंजोरा चौकी जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी कर कार को रोका, और उसमें सवार आरोपी वैभव भारती और उसके दोस्त प्रियम जैन को गिरफ्तार किया. पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना कर रही है।


ख़बर एवं विज्ञापन हेतु:

9827920291,+917723812880

व्हाटसएप चैनल:

https://whatsapp.com/channel/0029VbANW3o5Ui2Rtr9CBP0k

इंस्टाग्राम:

https://www.instagram.com/yuva_choupal_news?igsh=bnB0OW5mY3M2cjcx

फेसबुक:

https://www.facebook.com/share/17F9rnpXbFP/di

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here