युक्तियुक्तकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे शिक्षक

0
99

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे शिक्षक

बिलासपुर- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ विद्यालयीन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत 34 शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण में हो रहे काउंसिलिंग में नियमों के उल्लंघन को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी।

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

प्रदेश के स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर 2 अगस्त 2024 में आदेश जारी हुआ था। प्रदेश भर में शिक्षकों के विरोध के बाद शासन ने इसे अमल नहीं किया था। जिसके बाद 25 अप्रैल को फिर से नया आदेश जारी किया गया था। जारी किए गए नए आदेश की नियमों में कई खामियां गिनाई जा रहीं हैं।

संविधान के अनुच्छेद 309 और भर्ती नियम 2019 का दिया हवाला
उन्होंने कहा कि, नियमों का उल्लंघन कर काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें अपील करने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 309 और भर्ती नियम 2019 का हवाला देते हुए कहा कि बिना किसी संशोधन के यह आदेश जारी कर दिया गया है, जो विधिसम्मत नहीं है। याचिका में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही, याचिकाकर्ताओं ने कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें:

युक्तियुक्तकरण के तहत 171 अतिशेष शिक्षकों का हुआ पदांकन

युक्तियुक्तकरण: 16 जिलों में काउंसलिंग पूरी, 4456 शिक्षकों को नई पदस्थापना

 

युक्तियुक्तकरण: सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन

युक्तियुक्तकरण पर बवाल: बिना सुनवाई शिक्षकों की पोस्टिंग पर आपत्ति

युक्तियुक्तकरण के बाद 10 हजार स्कूलों के खर्च पर लगी रोक

युक्तियुक्तकरण में अच्छे,बड़े भवन में संचालित होंगे समायोजित विद्यालय

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, टीएस सिंहदेव ने सरकार पर बोला हमला

रायपुर जिले के 389 विद्यालयों का होगा युक्तियुक्तकरण

13 हजार अतिशेष शिक्षकों के ट्रांसफर की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री खुद संभाल रहे कमान

 

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here