महादेव घाट मारपीट केस में नया मोड़: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 युवतियां गिरफ्तार

0
208

महादेव घाट मारपीट केस में नया मोड़: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 युवतियां गिरफ्तार

रायपुर- राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट में बीती 5 जून की रात हुए मारपीट कांड ने अब एक बड़ा मोड़ ले लिया है। मामले की जांच में सामने आया है कि विवाद में शामिल युवतियां कथित रूप से सेक्स रैकेट में लिप्त थीं। पुलिस ने व्हाट्सएप चैटिंग और मोबाइल डेटा के आधार पर अनैतिक व्यापार की पुष्टि करते हुए 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य अभी फरार हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

कैसे हुआ खुलासा?
5 जून की रात करीब 1 बजे महादेव घाट विसर्जन कुंड के पास कुछ लड़के-लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर अलग-अलग पक्षों पर FIR दर्ज की थी (क्र. 228/25 और 233/25)। जांच के दौरान जब 5 युवतियों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और उनके मोबाइल की जांच की गई, तो व्हाट्सएप चैट में सेक्स रैकेट से जुड़ी फोटो, रेट लिस्ट और क्लाइंट्स के साथ लोकेशन तय करने जैसी बातचीत सामने आई।

सेक्स रैकेट की पुष्टि, तत्काल कार्रवाई
जब अनैतिक व्यापार में संलिप्तता के स्पष्ट सबूत मिले, तो पुलिस ने FIR क्र. 237/25 के तहत धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में मामला दर्ज किया। इसके बाद 5 युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया, जबकि 3 युवतियां अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

पुलिस की टीम ने तेजी से की कार्रवाई
इस कार्रवाई को एसएसपी रायपुर और सीएसपी राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में आईडब्ल्यूएस डीएसपी रूचि वर्मा और डीडी नगर थाना प्रभारी की टीम ने अंजाम दिया। थाना स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अनैतिक गतिविधियों में शामिल युवतियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

कुल 8 युवतियों को बनाया गया आरोपी
पुलिस ने अब तक की जांच में कुल 8 युवतियों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 5 गिरफ्तार हो चुकी हैं। इस मामले में आगे की विवेचना जारी है, और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

यह मामला केवल एक सड़क छेड़छाड़ या मारपीट नहीं था, बल्कि उसके पीछे चल रहे संगठित अनैतिक व्यापार का चेहरा भी उजागर कर गया है, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here