ईग्नू में प्रवेश के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

0
482

ईग्नू में प्रवेश के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

रायपुर- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (इग्नू) नई दिल्ली द्वारा जुलाई 2025 के लिए ऑनलाइन मोड में प्रवेश हेतु नामांकन बिना विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 15 जुलाई है। नामांकन के लिए स्नातक-स्नातकोत्तर व पी.जी. डिप्लोमा सर्टिफिकेट कार्यक्रम एवं अवेयरनेस प्रोग्राम भी उपलब्ध है जिसके लिए निर्देशन वेबसाईट पर उपलब्ध है। इच्छुक शिक्षार्थी अध्ययन केन्द्र में उपलब्धता के आधार पर विषय का चुनाव कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र-1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

शिक्षार्थियों को मुद्रित सामाग्री न लेने पर कार्यक्रम शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी गई है जो ऑनलाईन सामग्री के आधार पर पढ़ाई कर सकेंगे। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बीए,  बीकॉम व बीएससी (सभी सामान्य) में निःशुल्क नामांकन का प्रावधान है। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन मोड में नए प्रवेश के लिए पोर्टल पर जा कर इग्नू के लिंक https://ignouadmission-samarth-edu-  पद पर  प्रवेश के लिए नामांकन 15 जुलाई तक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here