कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक किया

0
129

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । आगामी 4 जुलाई को बिलासपुर संभाग के संभावित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, कृषि, खाद्य, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया।

बैठक में राजस्व विभाग के समय सीमा के बटवारा, डायवर्सन, विवादित नामांतरण, त्रुटि सुधार, सीमांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, भूअर्जन, स्वामित्व योजना, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण, नजूल की स्थिति, पंचायत के मनरेगा, बिहान, पीएम आवास, अमृत सरोवर, स्वास्थ विभाग के आयुष्मान, पोषण पुनर्वास (एनआरसी) केंद्र संचालन, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, पीएमश्री स्कूल, बोर्ड परीक्षा और जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, खाद्य विभाग अंतर्गत धान उठाव, चावल उपार्जन, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत पेंशन भुगतान, कृषि विभाग अंतर्गत खाद बीज की मांग, भंडारण, वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों में कुपोषण की स्थिति, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत आश्रम छात्रावास भवनों के निर्माण कार्यों और मरम्मत की जानकारी के संबंध में अधिकारियों से कलेक्टर ने चर्चा की और अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here