शहर में मुहर्रम पर तकरीर, फातिहा, लंगर और कर्बला के शहीदों का ज़िक्र जारी

0
182

भिलाई । शहर में कर्बला के शहीदों की याद में मुहर्रम के 10 दिन के आयोजन जारी है। शहर में अलग-अलग जगहों पर ताजिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मस्जिदों और अन्य जगहों पर तकरीर भी जारी है। अखाड़ा कमेटियों के बैनर तले नौजवान करतब के गुर सीख रहे हैं। वहीं तकरीर और फातिहा ख्वानी के बाद रोजाना लंगर भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा है।

कैम्प-1 में नौजवान सीख रहे अखाड़े के गुर

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कमेटी कैम्प-1 की ओर से मुहर्रम के 10 रोजा प्रोग्राम जारी है। कारीगर ताजिया बनाने में जुटे हैं। ताजिया चौक पर यहां रोजाना फातिहा ख्वानी के बाद लंगर तकसीम किया जा रहा है। यहां 3 जुलाई ( 7 मुहर्रम) को सभी घरों से मन्नतों का परचम लाया जाएगा और रात में (साक्षरता चौक के सामने स्थित) कर्बला मैदान से मिट्टी लाने लोग जाएंगे। यहां तैयार होने वाले ताजिए की सात, 9 और 10 मुहर्रम को शहर के जुलूस में लोगों की भागीदारी रहेगी। एनकेडी ग्रुप के नौजवान मुहर्रम के तमाम आयोजनों में बढ़-चढ़ कर स्सा ले रहे हैं।

बताई पैगम्बर मुहम्मद की सीरत

हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की ओर से मुहर्रम पर यादे इमामे हसन हुसैन 10 रोज का औरतों के लिए तकरीकी प्रोग्राम जामा मस्जिद कम्युनिटी हॉल, सेक्टर- 6, भिलाई में चल रहा है। 6 जुलाई तक यहां दोपहर में बाद नमाज जोहर से शाम को मगरिब तक जारी तकरीर में जिला बस्ती उत्तर प्रदेश मूल की फरीद नगर भिलाई निवासी आलीमा फाजिला कारिया नौरीन फातिमा ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद की सीरत पाक पर बयान किया। उन्होंने हजरत उमर फारूक रज़ियल्लाहु अन्हो के ईमान लाने से पहले और ईमान लाने के बाद आशिके रसूल होने का जज्बा और अमीरुल मोमिनीन होने तक का बयान किया। इस दौरान नात पाक भी पेश की गई।

हाउसिंग बोर्ड, फरीद नगर और भिलाई-तीन में जारी है जिक्र शोहदाए कर्बला

इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम शरीफ का दस रोज का प्रोग्राम ईदगाह हाऊसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में जारी है। जिसमें अल्लामा हाफ़िज़ ताज़िम अहमद जामई इमामो ख़तिब शेर ए खुदा मस्जिद की तक़रीर चल रही है। मदरसा दारुल राहत आलिमा सेक्टर-6, भिलाई की तरफ से सीरते जहरा कॉन्फ्रेंस जिक्रे शोहदाए कर्बला दस रोजा तक़रीरी प्रोग्राम फरीद नगर में चल रहा है। जिसमें बिहार की आलीमा फाजिला चांदनी जहरा ने शोहदाए कर्बला के वाकयात बयान किए। राजनांदगांव की आलीमा फाजिला रुखसार फातिमा अपनी तकरीर में नमाज की अहमियत बयान की। भिलाई-तीन के कुतुब ए भिलाई हजरत सैयद बाबा के आस्ताना में 10 दिन का ज़िक्र ए शोहदाए कर्बला 27 जून को रात में बाद नमाज ईशा रात 9.30 बजे से जारी है। जिसमें हजरत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती अजहर हुसैन नूरी शहडोल की तकरीर जारी है। सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद मजार कमेटी भिलाई-3 ने लोगों से जिक्र शोहदाए कर्बला में शामिल होने की अपील की है।

आज स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर और बेटियों का इस्तकबाल

अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से मुहर्रम पर जारी आयोजनों में 2 जुलाई मंगलवार को विविध आयोजन रखे गए हैं। इलाहाबादी पंचायती ताजिया इमामबाड़ा, सडक-20, जोन-1, खुर्सीपार में दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे वहीं लोग स्वैच्छिक तौर पर रक्तदान करेंगे। आयोजन में शाम 4:30 बजे से 8वी, 10वी और 12वी में बेहतर परिणाम पाने वाली बेटियों को नवाजा जाएगा। मुख्य अतिथि भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व जनरल मैनेजर एमआरके शरीफ होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here